24 जुलाई 2014 - 17:13
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दक्षिणी सूडान में भूखमरी के प्रति चेतावनी दी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दक्षिणी सूडान में भूखमरी के प्रति चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के एक अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी सूडान में भुखमरी की संभावना तेज़ होती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दक्षिणी सूडान में भूखमरी के प्रति चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के एक अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी सूडान में भुखमरी की संभावना तेज़ होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ में मानवताप्रेमी सहायता के प्रभारी जान किंग ने कहा है कि दक्षिणी सूडान में कृषि की गतिविधियों में कमी, हिंसक झड़पों में वृद्धि और बलपूर्वक पलायन के कारण इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर भुखमरी की संभावना बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी सूडान बहुत तेज़ी से भुखमरी के संकट की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र की यात्रा से हालिया दिनों में वापस आए जान किंग ने कहा कि यदि दक्षिणी सूडान की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो वहां पर संसार में बहुत बड़ा मानवीय संकट उत्पन्न होने वाला है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी सूडान में गंभीर झड़पों के कारण लगभग बारह लाख लोग देश के भीतर पलायन पर विवश हुए हैं जबकि पांच लाख लोग देश छोड़कर भाग गए हैं।